जो कह दिया सो कह दिया — कहानीबाबू · https://kahanibabu.pages.dev/mulla-nasruddin/jo-kah-diya-so-kah-diya/
जो कह दिया सो कह दिया
📚 मुल्ला नसरुद्दीन की कहानियाँ
एक बार एक आदमी ने मुल्ला जी से पूछा, आपकी उम्र क्या है? उन्होंने कहा, चालीस साल। बात आई गई हुई। कोई दस साल गुज़र गए। फिर किसी ने उनसे पूछा, आपकी उम्र क्या है? मुल्ला जी ने फिर वही जवाब दिया, चालीस साल। उस वक़्त उनके पास कुछ वो लोग भी खड़े थे जिन्होंने उनका दस बरस पहले का जवाब सुना था। उन्होंने कहा, दस बरस पहले भी आपने यही कहा था कि मैं चालीस साल का हूँ। मुल्ला जी ने जवाब दिया, बिल्कुल ठीक है, आदमी को अपने क़ौल पर क़ाइम रहना चाहिए।
यह सामग्री कहानीबाबू से ली गई है · This content taken from Kahanibabu
https://kahanibabu.pages.dev/mulla-nasruddin/jo-kah-diya-so-kah-diya/
स्रोत/लेखक: मुल्ला नसरुद्दीन की कहानियाँ
https://kahanibabu.pages.dev/mulla-nasruddin/jo-kah-diya-so-kah-diya/
स्रोत/लेखक: मुल्ला नसरुद्दीन की कहानियाँ